1 / 4
श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र की संध्या प्रार्थना · प्रार्थना 1
प्रार्थना 1: बार बार करूँ विनती। राधास्वामी आगे
हिन्दी · देवनागरी लिपि में
स्रोत: raagshashtra.blogspot.com
बार बार करूँ विनती। राधास्वामी आगे॥दया करो दाता मेरे। चित चरणन लागे॥ १ ॥जन्म जन्म रही भूल में। नहिं पाया भेदा॥काल करम के जाल में। रहि भोगत खेदा॥ २ ॥जगत जीव भरमत फिरें। नित चारों खानी॥ज्ञानी जोगी पिल रहे। सब मन की घानी॥ ३ ॥भाग जगा मेरा आदिका। मिले सतगुरु आई।राधास्वामी धाम का। मोहि भेद जनाई॥ ४ ॥ऊँच से ऊँचा देश है। वह अधर ठिकानी॥बिना संत पावे नहीं। श्रुत शब्द निशानी॥ ५ ॥राधास्वामी नाम की। मोहिं महिमा सुनाई॥विरह अनुराग जगाय के। घर पहुँचूँ भाई॥ ६ ॥साध संग कर सार रस। मैंने पिया अघाई॥प्रेम लगा गुरु चरण में। मन शांति न आई॥ ७ ॥तड़प उठे बेकल रहूँ। कस पिया घर जाई॥दर्शन रस नित नित लंहूँ। गहे मन थिरताई॥ ८ ॥सुरत चढ़े आकाश में। करे शब्द बिलासा॥धाम धाम निरखत चले। पावे निज घर वासा॥ ९ ॥यह आशा मेरे मन बसे। रहे चित्त उदासा॥विनय सुनो किरपा करो। दीजे चरण निवासा॥ १० ॥
तुम बिन कोई समरथ नहीं। जासे माँगू दाना॥प्रेमधार बरखा करो। खोलो अमृत खाना॥ ११ ॥दीन दयाल दया करो। मेरे समरथ स्वामी॥शुकर करूँ गावत रहूँ। नित राधास्वामी॥ १२ ॥तुम बिन कोई समरथ नहीं। जासे माँगू दाना॥प्रेमधार बरखा करो। खोलो अमृत खाना॥ ११ ॥दीन दयाल दया करो। मेरे समरथ स्वामी॥शुकर करूँ गावत रहूँ। नित राधास्वामी॥ १२ ॥शुकर करूँ गावत रहूँ। नित राधास्वामी॥ १२ ॥



